जुलाई 29, 2024 5:29 अपराह्न

views 19

इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पहल की मदद से केंद्र सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की: सुरेश गोपी

  इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पहल की मदद से केंद्र सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। श्री गोपी ने कहा कि नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 के दौरान, लगभग पांच सौ नौ करोड़ लीटर इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया गया है, जिससे 24 हजार तीन सौ करोड़ से अधिक विदेशी मुद्रा की बचत और किसानों को अधिक आय हुई।     उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी-मार्च में इथेनॉल-100 ईंधन की बिक्री चुनिंदा ख...

जुलाई 25, 2024 2:02 अपराह्न

views 36

पिछले कुछ वर्षों में सीएनजी वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री सुरेश गोपी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में कम्प्रेस्‍ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि देशभर में इस महीने की 22 तारीख तक सीएनजी वाले वाहनों की कुल पंजीकृत संख्‍या 72 लाख 10 हजार से अधिक है। लोकसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में श्री गोपी ने कहा कि सीएनजी स्‍टेशन की स्‍थापना सिटी गैस वितरण नेटवर्क के विकास का हिस्‍सा है। इसका संचालन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अधिकृत निकायों द्वारा किया जाता है। उन...

जून 19, 2024 1:53 अपराह्न

views 48

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की

  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कल बेंगलुरु के अंतरिक्ष भवन में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गोपी ने केरल में मुल्लापेरियार और इडुक्की बांधों से जुड़े बाढ़ जोखिम का विश्लेषण करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। मंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों के साथ केरल में इन दो बांधों से जुड़े बाढ़ परिदृश्य का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर अपनी चिंता व्यक्त की। श्री सोमनाथ ने संभावित बाढ़ जोखिमों की पह...

जून 11, 2024 12:16 अपराह्न

views 36

गिरिराज सिंह और सुरेश गोपी ने संभाला अपने-अपने मंत्रालयों का पदभार

गिरिराज सिंह ने आज केंद्रीय कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला। इस मौके पर पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे। पबित्रा मारघेरिता ने भी मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला। इस बीच सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे।