दिसम्बर 3, 2025 10:10 पूर्वाह्न दिसम्बर 3, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 54

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह, कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदला

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह, कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। राज्य के उत्तरी भागों में कल दिन भर लगातार बारिश हुई। चेन्नई में रुक-रुक कर हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में आज सुबह से गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में दिन भर हल्की बारिश जारी रहेगी।

दिसम्बर 3, 2025 10:01 पूर्वाह्न दिसम्बर 3, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 42

घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है। न्यायालय ने कहा कि देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के लिए रेड कारपेट नहीं बिछाया जा सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कल एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। इसमें अधिकारियों की हिरासत से कुछ रोहिंग्याओं के लापता होने का आरोप लगाया गया था। पीठ ने कहा कि लाभ और सुविधाएँ देश के नागरिकों पर केंद्रित होनी चाहिए, न कि किसी अवैध रूप से प्...