सितम्बर 19, 2025 9:57 अपराह्न
40
भारत का आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक आह्वान, नेपाल की नई अंतरिम सरकार को समर्थन
भारत ने विश्व से आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के प्रयास तेज करने का आह्वान किया है। भारत ने कहा कि विश्व आतंकवादियों और पाकिस्तान की सरकार तथा सेना के बीच सांठगांठ से अवगत है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के नवीनतम वीडियो पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएँ इसे और भी स्पष्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र को सीमा पार आतंकवाद और उसके सभी रूपों में आतंकवाद से लड़ना चाहिए। श्री जायसव...