अक्टूबर 19, 2024 8:45 अपराह्न अक्टूबर 19, 2024 8:45 अपराह्न

views 7

दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण आई बाढ़

दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ ने दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि बाढ़ से अब तक लगभग दो लाख 71 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि प्रभावित आबादी का 40 प्रतिशत उत्तरी बहर अल ग़ज़ल और यूनिटी राज्यों से है। दक्षिण सूडान भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। सूडान औसत से अधिक वर्षा, युगांडा से नदी का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड-तोड़ बाढ़ का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र...

अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न

views 42

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मृत्यु हो गई है और 107 अन्य घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं और 5500 से अधिक घर टूट गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से डायरिया के कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय बरसात के मौसम की महामारी से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। सूडान में भारी बारिश के कारण जून और अक्टूबर के बीच हर साल बाढ़ आती है।

जुलाई 2, 2024 10:02 पूर्वाह्न जुलाई 2, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 33

सूडान के अल फशर में अर्धसैनिक बलों के हवाई हमले में नौ बच्चों की मौत और 11 घायल

सूडान के अल फशर में अर्धसैनिक बलों के हवाई हमले में नौ बच्चे मारे गए और ग्‍यारह घायल हो गए। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के ड्रोन ने अल हिजरा मस्जिद को निशाना बनाया। स्‍थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस मस्जिद में विस्थापित बच्‍चों को भोजन उपलब्ध कराने की रसोई थी जो स्वयं सेवा के रूप में चलाई जा रही थी। आरएसएफ ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। सूडान के अल फशर में 10 मई के बाद अर्धसैनिक बलों और सेना के बीच हुई हिंसक झड़पों में यह बड़ी घटना है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्य समन्व...