जनवरी 11, 2026 5:26 अपराह्न

views 58

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर जवाबी हमले किए

अमरीका ने सीरिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में इस्लामिक स्टेट-आई.एस.आई.एस के ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। ये हमले पिछले महीने पल्मायरा में हुए आई.एस.आई.एस के हमले के जवाब में किए गये हैं, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी नागरिक मारे गए थे। अमरीका के केंद्रीय कमान ने कहा कि बड़े पैमाने पर ये हमले कल रात अमरीका ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर किए और आई.एस के कई ठिकानों को निशाना बनाया। बाद में जॉर्डन की सेना ने भी इन हमलों में भाग लेने की घोषणा की। ट्रंप प्रशासन ने इस हमले को ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का ...