जनवरी 12, 2026 10:17 अपराह्न

views 84

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को किया और मजबूत

गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा के परिणामस्वरूप रक्षा, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में 19 समझौता ज्ञापनों और आठ महत्वपूर्ण घोषणाओं का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने आगामी यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन के एक प्रमुख परिणाम के रूप में...