सितम्बर 19, 2025 12:37 अपराह्न

views 1K

बिहार: राज्य महिला आयोग का आज 24वाँ स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया समारोह उद्घाटन

बिहार राज्य महिला आयोग आज अपना 24वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्‍होंने राज्य महिला आयोग की एक विशेष वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। इस सुविधा से अब महिलाएं आयोग में अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी।   समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा भी उपस्थि...