अप्रैल 10, 2026 7:06 अपराह्न
39
निर्वाचन आयोग ने असम के श्रीभूमि जिले में एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की घोषणा की
निर्वाचन आयोग ने असम के श्रीभूमि जिले में एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की घोषणा की है। आयोग ने करीमगंज उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर कल हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया है। इस केंद्र पर 11 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक दोबारा वोट डाले जाएंगे। असम विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए कल मतदान हुआ था।