अगस्त 2, 2025 5:13 अपराह्न अगस्त 2, 2025 5:13 अपराह्न
6
श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम वेदारण्यम के 14 मछुआरों पर किया हमला
श्रीलंका के समुद्री डाकूओं ने आज तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम के 14 मछुआरों पर हमला किया। इस घटना के समय मछुआरे फाइबर की तीन नावों में सवार थे। समुद्री डाकू अपने साथ पांच लाख रुपये की मछलियां और मछली पकड़ने के जाल, डीजल के कनस्तर और जीपीएस उपकरण भी ले गए। इस घटना में घायल हुए मछुआरों को नागपट्टिनम अस्पताल ले जाया गया।