जुलाई 30, 2024 1:58 अपराह्न जुलाई 30, 2024 1:58 अपराह्न

views 14

भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा श्रीलंका

श्रीलंका तीन अगस्त को प्रतिष्ठित मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता है। इसमें मद्रास बोट क्लब और कोलंबो रोइंग क्लब के प्रतिभागी अपनी रोइंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रेमियों और क्लब के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में दर्शक भाग लेंगे।  रेगाटा में 12 रोमांचक कार्यक्रम होंगे, जिनमें आठ पुरुषों और चार महिलाओं की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रतिष्ठित दीपम ट्रॉफी प्रदान की...

जुलाई 30, 2024 2:08 अपराह्न जुलाई 30, 2024 2:08 अपराह्न

views 14

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज

  श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगी। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य अब अंतिम मैच जीतकर 3-0 से जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना है। इस मैच के बाद दोनों टीमें तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए कोलंबो जाएंगी।

जुलाई 27, 2024 10:43 पूर्वाह्न जुलाई 27, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 30

महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका फाइनल में पहुंचा

  महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट में, श्रीलंका के दांबुला में दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब श्रीलंका का मुकाबला रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत से होगा। जीत के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई महिलाओं ने 3 विकेट और 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना...

जुलाई 26, 2024 10:19 पूर्वाह्न जुलाई 26, 2024 10:19 पूर्वाह्न

views 21

श्रीलंका: 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, 17 नवंबर को समाप्त होगा वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल

  श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को होगा। श्रीलंका के चुनाव आयोग ने गजट अधिसूचना जारी की है और नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन्‍हें 15 अगस्त को स्वीकार किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में, चुनाव आयोग ने एक वक्‍तव्‍य जारी किया था कि चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे।  श्रीलंका में पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2018 में हुआ था। उस समय गोटबाया राजपक्षे पांच लाख से अधिक वोट से जीतकर विजयी हुए थे। 2022 में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बाद, गोटाबाया ने इस्तीफा दे दिया था। संसद ने शेष कार्यकाल ...

जुलाई 26, 2024 9:32 पूर्वाह्न जुलाई 26, 2024 9:32 पूर्वाह्न

views 15

श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया, अगले महीने शुरू होगा पाठ्यक्रम

       श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति में पाठ्यक्रम का शैक्षणिक शुल्क और अन्य आवश्यकताएं शामिल हैं। 9 महीने का यह पाठ्यक्रम आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में अगले महीने शुरू होगा।   श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत रवाना होने से पहले विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई, साहित्यिक और धार्मिक संबंधो...

जुलाई 17, 2024 2:02 अपराह्न जुलाई 17, 2024 2:02 अपराह्न

views 25

ओमान:  तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता

  ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, 'प्रेस्टीज फाल्कन' नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्‍यक्ति जीवित नहीं बचा है। 

जुलाई 12, 2024 10:04 पूर्वाह्न जुलाई 12, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 3

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी किया भारतीय टीम के आगामी दौरे के लिए विवरण, इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय पुरुष टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26, 27 और 29 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैच से होगी। इसके बाद 1, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।      भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका पहुंचेगी। नवनियुक्त प्रमुख कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। हालांक...

जुलाई 11, 2024 12:44 अपराह्न जुलाई 11, 2024 12:44 अपराह्न

views 4

श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। पुदुकोट्टई के रहने वाले मछुआरे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। हाल ही में इस महीने की पहली तारीख को श्रीलंकाई नौसेना ने 25 मछुआरों को पकड़ लिया था।

जुलाई 3, 2024 9:58 पूर्वाह्न जुलाई 3, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 9

श्रीलंका:  मन्नार में तीर्थयात्रियों के लिए मधु श्राइन में पारगमन घरों के निर्माण के लिए भारतीय अनुदान के तहत आवंटित की गई अतिरिक्त धनराशि 

श्रीलंका में तीर्थयात्रियों के लिए मन्नार में मधु श्राइन में पारगमन घरों के निर्माण के लिए भारतीय अनुदान के तहत अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव श्री डब्ल्यू.एस. सत्यानंद ने परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए कल राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।  श्राइन में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना के लिए अतिरिक्त अनुदान के बाद इस परियोजना के तहत कुल आवंटित राशि 4...

जून 23, 2024 9:51 पूर्वाह्न जून 23, 2024 9:51 पूर्वाह्न

views 8

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा-  श्रीलंका ने अपने आर्थिक संकट के दो कठिन वर्ष भारत से मिली साढ़े तीन अरब डॉलर की मदद से गुजारे 

     श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि श्रीलंका ने अपने आर्थिक संकट के दो कठिन वर्ष भारत से मिली साढ़े तीन अरब डॉलर की मदद से गुजारे हैं। कल कोलंबो में 31वें अखिल भारतीय साझेदार बैठक में उन्‍होंने ऊर्जा परियोजनाओं में संयुक्‍त प्रयासों पर बल देते हुए भारत के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।    श्री विक्रमसिंघे ने ग्रिड इंटरकनेक्शन और सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना जैसी तेजी से बढ़ती परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल में हुई बातचीत का उल्लेख किया। ...