सितम्बर 12, 2025 5:53 अपराह्न

views 30

श्रीलंका संसद: 2026 के बजट की समय सारिणी घोषित

श्रीलंका की संसद ने 2026 के बजट के लिए समय सारिणी तय कर दी है। विनियोग विधेयक 26 सितंबर को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री का कार्यभार देख रहे राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सात नवंबर को बजट भाषण देंगे। विनियोग विधेयक पर चर्चा आठ से 14 नवंबर तक चलेगी और मतदान 14 नवंबर को होगा। समिति स्‍तर की चर्चा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगी और पांच दिसंबर को ही अंतिम मतदान होगा।