जून 25, 2024 8:16 अपराह्न

views 34

लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा, आजादी के बाद से आज तक अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से बात की। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने शर्तें रखीं और उपसभापति पद की मांग की। श्री रिजिजू ने कहा कि आम सहमति सशर्त नहीं होनी चाहिए और वे उप सभापति के चयन पर अलग स...

जून 25, 2024 2:22 अपराह्न

views 29

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला, विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। वे इस बार भी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं विपक्ष इंडिया गठबंधन ने इस पद के लिए कांग्रेस के सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए आज अपना-अपना नामांकन भरा। अध्यक्ष का चुनाव कल होगा।   इससे पहले, सरकार और विपक्ष इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में असफल रहे है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर...

जून 25, 2024 12:37 अपराह्न

views 30

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला: सूत्र

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के उम्मीदवार होंगे। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।     सरकार ओम बिरला के नाम पर सहमति के लिए विपक्ष से संपर्क कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और पीयूष गोयल ने कांग्रेस के नेता के.सी वेणुगोपाल और डीएमके नेता टीआर बालू के साथ बैठक की थी। सूत्रों के अनुसार सरकार और विपक्ष के बीच अभी तक सहमति नहीं बनी है। विपक्षी पार्टियां भी अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार सक...