जनवरी 28, 2026 8:20 अपराह्न

views 339

सरकार ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 अधिसूचित किए

सरकार ने ठोस कचरा प्रबंधन-एस.डब्‍ल्‍यू.एम नियम 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नियम इस वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा कि संशोधित नियम चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था के सिद्धांतों को एकीकृत करेगा तथा कारगर कचरा अलगाव तथा प्रबंधन पर विशेष ध्‍यान देने के साथ उत्‍पादनकर्ता की जिम्‍मेदारी का विस्‍तार करेगा। एस.डब्‍ल्‍यू.एम नियम 2026 के अंतर्गत स्रोत पर ठोस कचरे को चार-स्‍तरों के अलगाव को अनिवार्य बना दिया गया है। नए नियम का अनुपालन नहीं करने के लिए प्रदूष...