अगस्त 14, 2025 8:42 पूर्वाह्न
30
भारत ने 100 गीगा वाट सौर फोटो वोल्टेइक मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना
भारत ने मॉडल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची- ए.एल.एम.एम के अंतर्गत सूचीबद्ध सौ गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह वर्ष 2014 में केवल दो दशमलव तीन गीगावाट थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में उपलब्धि बताया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विनिर्माण क्षमताओं और स्वच्छ ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने में भारत की सफलता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी...