फ़रवरी 27, 2025 12:42 अपराह्न
102
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जबकि शिमला और अन्य निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को भारी बर्फबारी और बारिश के कारण अटल टनल, दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 211 सड़कें बंद हो गईं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक फीट...