अप्रैल 9, 2026 4:01 अपराह्न

views 36

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से संबधित वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को आसान आर्थिक लाभ का वादा करने वाले एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय - पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से निर्मित बताया है। इकाई ने कहा कि सरकार ने ऐसे किसी भी निवेश प्लेटफॉर्म या योजना का समर्थन नहीं किया है। पीआईबी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे दावों की पुष्टि हमेशा सरकारी स्रोतों से ही करें।