जनवरी 7, 2026 7:10 अपराह्न

views 69

महाराष्ट्र: सिंधुदुर्ग जिले में कोंकण तट पर देश की पहली यात्री पनडुब्बी पर्यटन परियोजना जल्द होगी शुरू

महाराष्ट्र, सिंधुदुर्ग जिले में कोंकण तट पर देश की पहली यात्री पनडुब्बी पर्यटन परियोजना शुरू करने जा रहा है। यह राज्य में तटीय और समुद्री पर्यटन को काफी बढ़ावा देगी।     इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 24 सीटों वाली, बैटरी से चलने वाली यात्री पनडुब्बी शामिल हैं। इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने विकसित किया है। वर्ष 2018-19 के राज्य बजट में पहली बार घोषित इस परियोजना को नवंबर 2024 में केंद्र सरकार द्वारा 'वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' योजना के तहत धनराशि स्वीकृत किए जाने...