जून 19, 2024 2:05 अपराह्न जून 19, 2024 2:05 अपराह्न

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जोरों पर, आज पूरा हो सकता है पर्यटकों को निकालने का कार्य

  सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं की बहाली का कार्य पूरे जोरों पर है। मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग के प्रभावित इलाकों में फंसे करीब 1300 पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंगन के जिलाधिकारी हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि पर्यटकों को निकालने का कार्य आज पूरा हो जाएगा।

जून 17, 2024 1:51 अपराह्न जून 17, 2024 1:51 अपराह्न

सिक्किम: फिर से शुरू हुआ चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम

बाढ़ प्रभावित सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज फिर शुरू हो गया। मंगन के जिलाधिकारी हेमकुमार छेत्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों से राजधानी गंगटोक पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण पर्यटकों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।   मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे लगभग दो हजार पर्यटकों को निकालने के पिछले दो दिन से प्रयास जारी हैं।   इस बीच, राज्य में लगातार वर्षा और भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की...

जून 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न जून 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न

सिक्किम: आज शुरू हो सकता है फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम

सिक्किम में मौसम अनुकूल होने पर मंगन जिले में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज शुरू हो सकता है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मंगन के जिला मजिस्‍ट्रेट हेमकुमार क्षेत्री ने बताया कि फंसे पर्यटकों को हवाई मार्ग से या सड़क मार्ग से निकाला जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सभी फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन ने उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। उन्हें लाचुंग के विभिन्‍न होटलों में ठहराया जा रहा है। इस बीच, सड़क और पुल विभाग के मंत्री एन.बी. दहाल लाचुंग पहुंच चुके हैं। उन्‍हों...

जून 16, 2024 1:26 अपराह्न जून 16, 2024 1:26 अपराह्न

सिक्किम: मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने कहा- खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव

सिक्किम में भारी वर्षा और भूस्खलन के मद्देनजर, मंगन जिले के लाचुंग और चुंगथांग में फंसे देश के लगभग 1200 और 15 विदेशी पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मंगन के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने आकाशवाणी को बताया कि खराब मौसम के कारण फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना फिलहाल असंभव है। कई जगहों पर सड़क संपर्क भी बाधित है। सभी पर्यटक  होटलों में सुरक्षित हैं। श्री छेत्री ने आश्वासन दिया कि मौसम ठीक होने पर वे सुनिश्चित करेंगे कि पर्यटक सुरक्षित घर लौटें।

जून 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न जून 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न

सिक्किम: तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी, मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ से नुकसान का जायजा

सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में, तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी है।राज्‍य के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री श्री शिरिंग थेन्‍डुप भुटिया इस बचाव कार्य की व्‍यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। ख़राब मौसम के कारण बचाव कार्य के लिए सड़क और हवाई मार्ग के सभी विकल्‍पों पर विचार किया जा रहा है।   मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कल मेली बाजार का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के साथ बचाव के उपायों पर चर्चा की। उ...

जून 15, 2024 1:39 अपराह्न जून 15, 2024 1:39 अपराह्न

उत्तरी सिक्किम में पिछले चार दिनों से लगातार जारी बारिश से आम जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

उत्‍तरी सिक्किम में पिछले चार दिनों से लगातार जारी बारिश से आम जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हैं। भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम की ओर जाने वाली सड़कों पर भूस्खलन और दरारें पड़ गई हैं। इन घटनाओं से संपर्क व्‍यवस्‍था गंभीर रूप से बाधित हुई है, जिससे क्षेत्र में लगभग 1200 से 1500 पर्यटक फंस गए हैं।      ज़ोंगु क्षेत्र और उत्तरी सिक्किम को जोडने वाले सांकलांग में नवनिर्मित पुल के ढहने से स्थिति और खराब हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने प्रोजेक्‍ट स्‍वास्तिक के अंतर्गत तत्काल बहाली के प्रयास शुरू कर द...

जून 14, 2024 12:36 अपराह्न जून 14, 2024 12:36 अपराह्न

views 9

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने चुनाव संचालन नियमों के अनुसार सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपने इस्तीफे की घोषणा की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने चुनाव संचालन नियमों के अनुसार सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। श्री तमांग ने यह निर्णय हाल के चुनावों के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी जीत के बाद लिया है। चुनाव नियमों के अनुसार, परिणाम घोषित होने के 14 दिनों के भीतर इसका अनुपालन करना आवश्यक है।   उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए विधानसभा चुनावों में 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर जीत हासिल की। उन्‍होंने रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग...

जून 14, 2024 11:43 पूर्वाह्न जून 14, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 7

उत्तरी सिक्किम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, दो पुल ढहने से फंसे दो हजार पर्यटक

उत्तरी सिक्किम में पिछले 60 घंटों से जारी मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। तीस्ता नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राज्‍य के सांकलांग इलाके में एक पुराना और एक नया पुल ढह गया है। पुलों के ढहने से उत्तरी सिक्किम के ज़ोंगु क्षेत्र से संपर्क टूट गया जिससे लगभग दो हजार पर्यटक फंस गए।   जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने वर्षा से हुए नुकसान के आकलन के लिए कल एक बैठक की। मूसलाधार वर्षा से अंबीथांग और काबी में छह लोगों की मृत्यु हो गई। अंबीथांग और पाकेशेप में तीन-तीन लोग घायल भी हुए ...

जून 13, 2024 1:46 अपराह्न जून 13, 2024 1:46 अपराह्न

views 11

सिक्किम: लगातार बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुआ भूस्खलन, कई लोगों की मौत

उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों और मंगन के आसपास के इलाकों में कल से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये और बहुत से परिवार विस्थापित हुए हैं।   मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उत्तरी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के साथ बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिये हैं। श्री तमांग ने बताया कि पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जून 11, 2024 1:22 अपराह्न जून 11, 2024 1:22 अपराह्न

views 8

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की

  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सचिवालय में आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। बैठक में सिक्किम के राज्यपाल से विधायक संजीत खरेल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की सिफारिश की गई। मंत्रिमंडल की बैठक में भूस्खलन प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह भुगतान और घर निर्माण पर भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई और सिक्किम की 50वीं राज्य स्थापना वर्षगांठ के लिए एक भव्य उत्सव...