नवम्बर 16, 2025 8:46 पूर्वाह्न नवम्बर 16, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 34

सिक्किम: डोकलाम और चो ला स्थलों को 15 दिसंबर तक पर्यटकों के खोला जाएगा

सीमांत पर्यटन के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सिक्किम सरकार ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से संवेदनशील डोकलाम और चो ला स्थलों को इस वर्ष 15 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस निर्णय के साथ पहली बार नागरिकों को इन उच्च-सुरक्षा सीमा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन स्थलों का उद्घाटन मूल रूप से 27 सितंबर को होना था, लेकिन प्रशासनिक और रसद संबंधी बाधाओं के कारण योजना में देरी हुई। पत्रकारों से बात करते हुए, सिक्किम के पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.एस. राव ने पुष्...

सितम्बर 19, 2025 1:43 अपराह्न सितम्बर 19, 2025 1:43 अपराह्न

views 12

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आज मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर भी तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं। &nbsp...

सितम्बर 12, 2025 7:44 पूर्वाह्न सितम्बर 12, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 11

सिक्किम: ग्यालशिंग जिले के रिम्बिक गाँव में भूस्खलन में चार लोगों की मौत

सिक्किम में ग्यालशिंग जिले के रिम्बिक गाँव में कल रात भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति लापता जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। मृतकों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। पुलिस और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि बारिश के कारण यह दुर्घटना हुई।   

अगस्त 11, 2024 12:41 अपराह्न अगस्त 11, 2024 12:41 अपराह्न

views 11

बैंकाक में 7वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू

सिक्किम के संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू बैंकाक में सातवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तीन दिन की यह प्रतियोगिता कल शुरू हुई। संजय सुब्बा 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग की क्योरूगी स्पर्धा में अपना कौशल दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त वे मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा में भी भाग लेंगे। अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा के अलावा युगल पुमसे स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे।  

अगस्त 8, 2024 1:51 अपराह्न अगस्त 8, 2024 1:51 अपराह्न

views 1

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सिक्किम से जुड़े कई मामलों पर चर्चा हुई।  

अगस्त 1, 2024 12:03 अपराह्न अगस्त 1, 2024 12:03 अपराह्न

सिक्किम: राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की

  सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने कार्यकाल के पहले दिन राजभवन परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद राज्यपाल माथुर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जुलाई 9, 2024 4:26 अपराह्न जुलाई 9, 2024 4:26 अपराह्न

views 9

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग और उनकी मां श्रीमती धन माया तमांग ने मिंटोकगांग में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पर्यावरण पर्व में भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान माताओं का सम्मान है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी को अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी मां और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मंत्रियों, सलाहकारों और विधानसभा के सदस...

जुलाई 1, 2024 10:08 पूर्वाह्न जुलाई 1, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 9

सिक्किम: दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में आज मनाया जा रहा है ग्वाला दिवस

  भारत के सिक्किम राज्य में आज ग्वाला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में मनाया जाता है। राज्यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस अवसर पर दुग्ध उद्योग से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने दुग्‍ध उत्‍पादकों के कल्‍याण के लिए चलाए गए कार्यक्रमों द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मिल्‍क पर्सन ऑफ द इयर पुरस्कार और पशु स्वास्थ्य सेवाओं जैसी पहलों का उल्लेख कर...

जून 27, 2024 9:20 अपराह्न जून 27, 2024 9:20 अपराह्न

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों ने सीमा सड़क संगठन और स्‍थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहयोग से डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया है। हाल में आई बाढ के कारण कटे क्षेत्रों से फिर से सम्पर्क स्‍थापित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल इस मार्ग पर यातायात की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। राज्‍य में हाल में आई बाढ़ के कारण उत्‍तर सिक्किम के कई क्षेत्रों का सड़क सम्‍पर्क टूट गया था।

जून 21, 2024 11:48 पूर्वाह्न जून 21, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 17

सिक्किम: राज्य में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, गंगटोक में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हुए शामिल

सिक्किम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य ने शरीर और मस्तिष्क दोनों की स्थिति में योग के महत्व पर जोर दिया।   राज्यपाल ने बताया कि कैसे योग शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य और मानसिक शांति को बढ़ा कर समग्र स्वास्थ्य में योगदान देता है। उन्होंने लोगों को संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कि...