अप्रैल 8, 2024 5:30 अपराह्न

views 23

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 52440 लीटर लाहन बरामद की

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला बिलासपुर, नूरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, ऊना, चम्बा और कुल्लू में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 52440 लीटर लाहन बरामद की है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में टास्क फोर्स टीमों और उड़न दस्तों का गठन किया है। राज्य भर में विभाग की 59 टीमें काम कर रही हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से टास्क फोर्स ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक कुल 240438 लीटर शराब जब्त की है। विभाग की विभिन्न टीमो...