अगस्त 26, 2024 9:06 अपराह्न अगस्त 26, 2024 9:06 अपराह्न

views 14

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज योगेश्रवर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृन्दावन में देश और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं। समूचा ब्रज क्षेत्र जन्माष्टमी के उमंग से सराबोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कान्हा को पंचामृत स्नान कराया और भोग प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगव...

अगस्त 26, 2024 7:48 अपराह्न अगस्त 26, 2024 7:48 अपराह्न

views 6

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: झारखंड समेत देशभर में कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की बधाई दी हैं।

अगस्त 26, 2024 3:21 अपराह्न अगस्त 26, 2024 3:21 अपराह्न

views 4

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: चंबा जिला की विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से आरम्भ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मणिमहेश डल झील में छोटे न्हौण (स्नान) के साथ ही चंबा जिला की विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से आरम्भ हो गई। राधाष्टमी पर शाही स्नान के साथ 11 सितम्बर को इस यात्रा का समापन होगा। आज हजारों श्रद्धालुओं ने मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाई तथा कैलाश पर्वत के दर्शन किए। अब तक देश के विभिन्न राज्यों से करीब 50 हजार श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं तथा श्रद्धालुओं का निरंतर यहां आना जारी है। समुद्र तल से करीब 13 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश डल झील तक...