दिसम्बर 12, 2025 1:52 अपराह्न दिसम्बर 12, 2025 1:52 अपराह्न

views 74

पिछले 10 वर्षों में देश में फसल उत्पादन में 44 % की वृद्धि हुई है: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सरकार ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में देश में फसल उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह वृद्धि 2014 से 2024 में बीज की नई किस्मों, आधुनिक तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों के उपयोग के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार किसान...

अक्टूबर 30, 2025 4:22 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 4:22 अपराह्न

views 49

देश में अब तक दस हज़ार एफ.पी.ओ. स्थापित हो चुके हैं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में अब तक दस हज़ार किसान-उत्पादक संगठन-एफ.पी.ओ. स्थापित हो चुके हैं। इनमें से कुछ एफ.पी.ओ. का कारोबार सौ करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।   आज नई दिल्ली में दो दिन के एफ.पी.ओ. समागम 2025 को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने बताया कि ग्यारह सौ एफ.पी.ओ. करोड़पति बन चुके हैं।   उन्होंने कहा कि इससे 52 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। सरकार इस पहल के माध्यम से दो करोड़ किसानों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। श्री चौहान ने कहा है ...

अक्टूबर 17, 2025 2:18 अपराह्न अक्टूबर 17, 2025 2:18 अपराह्न

views 42

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दलहन मिशन और पीएम धन-धान्‍य कृषि योजना में आत्‍मनिर्भरता के बारे में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दलहन मिशन और पीएम धन-धान्‍य कृषि योजना में आत्‍मनिर्भरता के बारे में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक में श्री चौहान ने इस योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने का अनुरोध किया। वे आने वाले दिनों में पीएम धन धान्‍य कृषि योजना को तेजी से लागू करने की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था के बारे में 11 मंत्रालयों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।    

अक्टूबर 17, 2025 6:25 पूर्वाह्न अक्टूबर 17, 2025 6:25 पूर्वाह्न

views 54

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसानों की शिकायतों के समाधान के संबंध में बैठक की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल नई दिल्ली में किसानों की शिकायतों के समाधान के संबंध में बैठक की। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान खाद, बीज, कीटनाशक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान पोर्टल से संबंधित शिकायतों पर चर्चा की गई।   श्री चौहान ने कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिकायतें ज्‍यादा समय तक लंबित न रहें।   उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत पर कार्रवा...

अक्टूबर 9, 2025 4:49 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 4:49 अपराह्न

views 42

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत को विश्व का खाद्यान्न भंडार बनाने के लिए आत्मनिर्भर कृषि और उद्योग सहयोग पर बल दिया है। उन्होंने आज नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक अधिवेशन में यह बात कही।   कृषि मंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम यानि पूरा विश्व एक परिवार है की भारतीय नीति वैश्विक विकास के लिए मार्गदर्शन करती रहती है।   उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक सद्भावना की यही भावना भारतीय सभ्यता की पहचान है। श्री चौहान ने कहा यह स्वार्थ का नहीं, बल्कि सामूहि...

सितम्बर 25, 2025 7:26 अपराह्न सितम्बर 25, 2025 7:26 अपराह्न

views 19

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, श्री चौहान ने कहा कि अब मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों पर धनराशि का एक निश्चित हिस्सा अनिवार्य रूप से खर्च किया जाएगा।   उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा में ये प्रावधान किया है कि ‘अति जल संकट ग्रसित’ वाले ब्लॉक्स में 65 प्रतिशत राशि मनरेगा की जल संरक्षण वाले कार्यों पर खर्च होगी। वही सेमि-क्रिटिकल ब्लॉक में 40 प्रतिशत म...

सितम्बर 25, 2025 8:35 अपराह्न सितम्बर 25, 2025 8:35 अपराह्न

views 22

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिक्किम के बागवानी महाविद्यालय के नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के बागवानी महाविद्यालय के नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि 52 करोड़ रुपये की यह परियोजना सिक्किम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों और किसानों को नई दिशा दिखाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल फसल पैदावर से जुडी तकनीक सीखेंगे बल्कि प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और निर्यात के बारे में भी गहन जानकारी प्राप्त करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि यह परिसर र...

सितम्बर 19, 2025 12:45 अपराह्न सितम्बर 19, 2025 12:45 अपराह्न

views 17

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मशीनरी के लिए जीएसटी सुधारों पर बैठक की

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों पर जीएसटी दरों में कटौती का सीधा लाभ किसानों को मिलना चाहिए। नई दिल्ली में कृषि मशीनरी और उपकरणों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौहान ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जीएसटी दर को 12 या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से ट्रैक्टर और मशीनरी काफ़ी सस्ती हो जाएंगी।   श्री चौहान ने कहा कि इस कदम से विभिन्न ट्रैक्टर श्रेणियों में 23 हज़ार रुपये से लेकर 63 हज़ार रुपये तक की कीमतों में...

सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न

views 7

दिल्‍ली: कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा हुई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री का नेतृत्व तथा कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।