जुलाई 17, 2024 9:41 पूर्वाह्न

views 27

नीति आयोग पुनर्गठन: राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण के साथ शिवराज सिंह चौहान को पदेन सदस्य के रूप में किया गया शामिल

  केन्द्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोग में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।    सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, कि आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्यों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह...

जुलाई 12, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 21

दलहन उत्‍पादन में वृद्धि पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस वर्ष चालू खरीफ बुआई के दौरान दलहन के उत्‍पादन में वृद्धि होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नई दिल्ली में खरीफ फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उन्होंने कहा कि दलहन की खेती में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।  उन्होंने कहा कि दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना देश की प्राथमिकता है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को मानसून की शुरुआ...

जुलाई 5, 2024 12:47 अपराह्न

views 25

झारखंड: राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने की आलोचना 

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना की। हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा न तो किसी को परेशान करती है और न ही बचाती है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं । रांची में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना घोर भाई-भतीजावाद और सत्ता की भूख का उदाहरण है ।

जुलाई 2, 2024 2:04 अपराह्न

views 19

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ पौधारोपण किया

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ आज नई दिल्‍ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री चौहान ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं। 

जून 16, 2024 12:20 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश: राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान सहित राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया जाएगा अभिनंदन 

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया है कि राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। स्‍वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।   

जून 15, 2024 1:38 अपराह्न

views 28

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित किए जायेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। नई दिल्ली में श्री चौहान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में अब तक 11 करोड़ किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।      श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने 18 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री का कार्यभ...