जनवरी 12, 2026 4:37 अपराह्न

views 48

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यंग लीडर्स को प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्‍त करने के लिए प्रोत्साहित किया

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यंग लीडर्स को प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ बड़े लक्ष्य प्राप्‍त करने के लिए प्रोत्साहित किया है। नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि नेतृत्व के लिए अत्‍मविश्‍वास, समर्पण और एकाग्रता आवश्यक गुण हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सार्थक जीवन और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर भी बल दिया।     संवाद के दौरान, युवा नेताओं ने 'सतत तथा हरित विकसित भारत का निर्माण' और 'स्मार्ट तथा सतत कृषि के माध्यम स...

दिसम्बर 27, 2025 9:47 अपराह्न

views 157

कांग्रेस ने मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम सिर्फ चुनावी फायदे के लिए जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने मनरेगा कानून में महात्‍मा गांधी का नाम केवल चुनावी फायदे के लिए शामिल किया था। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मनरेगा के बजट में बार-बार कमी की गई। श्री चौहान ने कहा कि विकसित भारत- जी राम जी स्‍कीम में निर्णय ग्रामीण स्‍तर पर लिए जाएंगे, न कि दिल्‍ली में। उन्‍होंने कहा कि अब ग्राम पंचायतें खुद अपनी विकास योजनाएं बनाएंगी।   श्री चौहान ने कहा कि नई स्‍कीम में रोजगार की स्थिति बेहतर होगी क्‍योंक...

फ़रवरी 23, 2025 9:43 पूर्वाह्न

views 36

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अगले दौर की बातचीत 19 मार्च को होगी

    केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अगले दौर की बातचीत 19 मार्च को होगी। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने चौहान कल चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ चर्चा के बाद कहा कि किसान संगठनों, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के साथ बातचीत सौहार्दपूर्ण रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं का पक्ष सुना है। उन्‍होंने श्री डल्लेवाल के स्वास...

फ़रवरी 19, 2025 2:21 अपराह्न

views 30

सरकार ने ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए कई क्रांतिकारी योजनाएं शुरू कीं: ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

  ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने ग्रामीण नागरिकों के जीवन को अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई क्रांतिकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। श्री सिंह ने नई दिल्ली में अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (एएआरडीओ) के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत एएआरडीओ के बहुपक्षीय मंच के माध्यम से ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और नीतियों का आदान-प्रदान करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत एएआरडीओ को अपने समर्थन के साथ ग्रामीण समु...

अक्टूबर 7, 2024 5:12 अपराह्न

views 27

सरकार देश में कृषि प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार देश में कृषि प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। नई दिल्ली में आज किसानों और किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कृषि विकास योजना और फसल बीमा योजना जैसे कई फैसले लिए हैं।     भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश लंबरदार ने आकाशवाणी को बताया कि श्री चौहान ने किसानों की सभी बातें सुनी और उनका समाधान निकालने का आश्वासन भी दिया।  

सितम्बर 5, 2024 3:55 अपराह्न

views 29

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

        केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। श्री चौहान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज वह विजयवाड़ा और आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री कल तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित खम्मम जिले और अन्य इलाकों का जायाजा लेंगे।     वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विजयवाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फसल नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित लोगों से वार्ता भी करेंगे। ...

अगस्त 29, 2024 4:56 अपराह्न

views 25

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया    

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की लगभग एक एकड़ भूमि पर मातृ वन स्थापित करने की योजना है। श्री चौहान ने कहा कि मंत्रालय के अंतर्गत आठ सौ से अधिक संस्थान इस अभियान में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसमें लगभग चार हजार पौधे लगाए जाएंगे।     मंत्रालय ने कहा कि अभियान का लक्ष्य अगले महीने तक देश भर में लगभग 80 करोड़ पौधे और अगले वर्ष मार्च तक 140 करोड़ पौधे लगाना है।

अगस्त 15, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 45

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग की यह डिजिटल पहल समय पर और सटीक कीट प्रबंधन सलाह देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करती है। कृषि मंत्रालय ने खेती के नायकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया है। श्री चौहान विशेष आमंत्रित अतिथियों से संवाद करेंगे...

जुलाई 30, 2024 1:10 अपराह्न

views 39

लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देश में कृषि विकास दर लगभग चार प्रतिशत

  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि बुनियादी ढांचा कोष के तहत देशभर में 76 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 72 हजार बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बनाई गई हैं। यह योजना 2020 में घाटे को कम करने, किसानों के लिए उचित मूल्य प्रदान करने, कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने और कृषि बुनियादी ढांचे के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए फसल प्रबंधन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा पात्र कर्जदारों को एक लाख करोड़...

जुलाई 17, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 22

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-  भारत को 2047 तक विकसित बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प में  कृषि और संबंधित क्षेत्र  निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका 

  केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि और कृषि संबंधित क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई दिल्‍ली में कल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्‍थापना और प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा है और किसान इसका आधार। उन्‍होंने कहा कि किसान और कृषि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस...