सितम्बर 9, 2024 4:54 अपराह्न
64
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद-बिन-मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नाहयान से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-संयुक्त अरब अमीरात-यूएई संबंधों के बीच नए उभरते क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की। इस बातचीत में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें बाराकाह परमाणु संयंत्र के संचालन और देखरेख के संबंध में अमीरात न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी और न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञ...