फ़रवरी 13, 2026 9:15 अपराह्न
189
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2 विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा में एक अहम पड़ाव हैं। नई दिल्ली में आज शाम सेवा तीर्थ परिसर में एक सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ये नागरिक-केंद्रित शासन और देश की उन्नति के लिए सरकार की वचनबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां लिए गए निर्णय किसी राजा की सोच को नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की उम्मीदों को आ...