अप्रैल 10, 2026 6:14 अपराह्न
29
शेयर बाजार में व्यापक खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से अधिक की वृद्धि
देश के प्रमुख शेयर सूचकांको में व्यापक खरीदारी के चलते आज एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। दोनो ही सूचकांक सत्र के दौरान मजबूती से आगे बढ़ते नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 919 अंक बढ़कर 77 हजार 550 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276 अंक बढ़कर 24 हजार 51 पर आ गया। इससे पहले, वैश्विक सूचकांकों में तेजी देखने के बाद घरेलू शेयर बाजार भी उच्च स्तर पर खुले। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर मुनाफे के साथ बंद हुए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में, एशियन पे...