मई 26, 2026 3:15 अपराह्न
216
सऊदी अरब में आज है हज यात्रा का सबसे पवित्र अराफ़ात का दिन
सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण दिन आज अराफ़ात का दिन है। दुनिया भर से लाखों मुसलमान जुलहिज्जा की नौ तारीख को मक्का के पास अराफ़ात के मैदान में इकट्ठा हुए हैं ताकि वे हज की प्रमुख रस्म अदा कर सकें। जायरीन अराफ़ात में अपना पूरा दिन नमाज और दुआओं में बिता रहे हैं। जायरीन निमरा मस्जिद में 'खुत्बा-ए-हज' या हज का उपदेश सुनेंगे और शाम को मुज़दलिफ़ा के लिए रवाना होने से पहले दोपहर और शाम की नमाज़ एक साथ अदा करेंगे। इस रस्म को हज पूरा करने के लिए अनिवार्य माना जाता है। मुज...