अप्रैल 9, 2026 9:26 अपराह्न

views 173

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन संकल्प रैलियों को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां पूरा देश तेजी से प्रगति कर रहा है, वहीं तृणमूल कांग्रेस - टीएमसी सरकार ने बंगाल को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और वामपंथी शासन के दशकों के खराब शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार ने राज्य को और भी बर्बाद कर दिया है। बोगतुई घटना को मानवता के लिए कलंक बताते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य...