अप्रैल 11, 2026 8:22 अपराह्न

views 44

ईस्टर से पहले रूस-यूक्रेन में 175 युद्धबंदियों का आदान-प्रदान

रूस और यूक्रेन ने आज ऑर्थडॉक्‍स ईस्‍टर के मौके पर युद्ध विराम से पहले 175 युद्धबंदियों का आदान-प्रदान किया। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोदोमीर जेलेंस्‍की ने कहा कि उनके देश ने रूस से अपने 175 सैनिक और सात नागरिकों को वापस लाया । वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने भी 175 सैनिकों और सात नागरिकों को वापस लिया है, जो मूल रूप से कुर्स्‍क क्षेत्र के निवासी हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात ने सैनिकों के इस आदान-प्रदान में मध्‍यस्‍थता की है। 

फ़रवरी 7, 2026 7:58 अपराह्न

views 59

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर किया बड़ा हवाई हमला

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर रात्रि में बड़े हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में बिजली उत्पादन और वितरण प्रणाली को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस हमले में 400 से ज़्यादा ड्रोन और करीब 40 अलग-अलग तरह की मिसाइलें शामिल थीं। जिनके निशाने पर देशभर में स्थि‍त पावर ग्रिड, उत्पादन सुविधाएं और सबस्टेशन थे। रूस ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमहल ने कहा कि हमलों में पश्चिमी यूक्रेन में दो बिजली उत्‍पादन केंद्रों के साथ...