सितम्बर 28, 2025 9:36 पूर्वाह्न सितम्बर 28, 2025 9:36 पूर्वाह्न
71
रूस ने नाटो और यूरोपीय संघ पर युद्ध छेड़ने का लगाया आरोप
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में उन्होंने नाटो और यूरोपीय संघ पर रूस के खिलाफ वास्तविक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। श्री लावरोव ने ज़ोर देकर कहा कि रूस का नाटो देशों पर हमला करने का कोई इरादा नही है। साथ ही, विदेश मंत्री ने सीधी धमकी दी कि रूस के खिलाफ किसी भी आक्रमण का निर्णायक जवाब दिया जाएगा और नाटो तथा यूरोपीय संघ के सदस्यों को इस बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। यह चेतावनी नाटो के पूर्वी हिस्से में बढ़ते त...