फ़रवरी 18, 2026 9:03 अपराह्न

views 55

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 करोड़ ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य के लिए निर्देश दिए

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अधिकारियों को दीनदयाल अंत्योदय अन्‍न योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छह करोड़ लखपति दीदियों को तैयार करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। नई दिल्ली में इस योजना की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने योजना की प्रगति पर विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कम से कम दस करोड़ महिलाओं को ग्रामीण विकास मंत्रालय की वित्तीय समावेशन पहलों से जोड़ना आवश्यक होगा। ...