अक्टूबर 30, 2025 7:23 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 7:23 अपराह्न

views 37

दिल्ली: 2027 तक शहर की रूफटॉप सोलर क्षमता लगभग 500 मेगावॉट तक बढाई जायेगी

दिल्ली के समाज कल्याण और सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्‍य है कि 2027 तक शहर की रूफटॉप सोलर क्षमता लगभग 500 मेगावॉट तक बढाई जायेगी। श्री सिंह ने यह जानकारी राजधानी के किलोकरी में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की आठवीं महासभा को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि राजधानी स्वच्छ और स्मार्ट ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रही है और दिल्‍ली में अब तक 250 मेगावॉट से अधिक रूफटॉप सोलर क्षमता विकसित हो चुकी है।   श्री सिंह ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क...