अगस्त 13, 2024 1:09 अपराह्न

views 23

झारखंड: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में झारखंड में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड में आपातकाल को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। आंदोलनकारी डॉक्टर मामले की सीबीआई जांच और कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा औ...