जनवरी 12, 2026 8:02 अपराह्न

views 30

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अनुसंधान तथा अनुप्रयोग के राष्ट्रीय संस्थान-निरंतर की बैठक की अध्यक्षता की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज प्राकृतिक संसाधनों के परिवर्तन, अनुकूलन और क्षमता निर्माण हेतु अनुसंधान तथा अनुप्रयोग के राष्ट्रीय संस्थान-निरंतर की बैठक की अध्यक्षता की। निरंतर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संस्थानों का एक मंच है। इसका उद्देश्य समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर, श्री यादव ने कहा कि देश में प्राकृतिक संसाधनों का विशाल भंडार है। उन्होंने कहा कि यह मंच विकास के लिए जैव संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने में...