सितम्बर 12, 2025 6:16 अपराह्न

views 27

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज दिल्ली सचिवालय में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जनहित के विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ें, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों से निरंतर बातचीत करें और उनके सुझावों के आधार पर कार्य करें। इस बैठक में सरकार से बेहतर प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रभारी मंत्...

अगस्त 25, 2025 5:45 अपराह्न

views 17

दिल्ली की निकासी प्रणाली की रूपरेखा तैयार की जा रही: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूरी दिल्ली की निकासी प्रणाली की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इससे भविष्य में जलभराव का स्थायी समाधान किया जा सकेगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगस्त माह में राजधानी दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई, उसके बावजूद दिल्लीवासियों को जलभराव के गंभीर संकट का सामना नहीं करना पड़ा है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों, दिल्ली नगर निगम व अन्य निकायों की पहले से की गई तैयारियों के कारण शहर की सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव नह...

फ़रवरी 21, 2025 12:17 अपराह्न

views 25

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लोक निर्माण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लोक निर्माण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करेंगी। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में उनके अधिकार मिलेंगे।                      इस बीच, दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों में सभी नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है।

फ़रवरी 21, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 38

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले विधानसभा सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया

दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल शाम पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की पहली बैठक में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्टें पेश की जाएंगी।   फिलहाल सामान्य प्रशासन, सेवा, वित्त, राजस्व, महिला और बाल विकास, भ...

फ़रवरी 20, 2025 1:13 अपराह्न

views 722

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी की पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मु्ख्यमंत्री के साथ छह कैबिनेट मंत्रियों- प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ ली।      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्री  इस अवसर पर उपस्थित रहे।...

फ़रवरी 20, 2025 12:25 अपराह्न

views 297

दिल्ली सरकार में होंगे छह केबिनेट मंत्री, आज लेंगे शपथ

  दिल्‍ली सरकार में छह केबिनेट मंत्री होंगे। इनमें प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिन्दर सिंह सिरसा, रविन्‍द्र इन्‍द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप दिल्‍ली में कार्य करेगी।   पार्टी नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने भी आज शपथ लेने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि यह सभी क...

फ़रवरी 20, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 31

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चलते मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया

    राजधानी के रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार बहादुर-शाह जफर मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुण आसफ अली मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट से हमदर्द चौक मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।     इसके अलावा सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग प...

फ़रवरी 20, 2025 12:46 अपराह्न

views 15

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज दोपहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता का नाम कल दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने कल राज निवास में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आम...

फ़रवरी 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 26

रेखा गुप्ता ने उन्‍हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्‍हें इस महत्‍वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्‍ता ने उन जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्‍मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

फ़रवरी 20, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 143

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

    दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्‍ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।     अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त करने के पश्‍चात, भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता म...