फ़रवरी 7, 2026 9:12 अपराह्न
227
25वें भारत रंग महोत्सव 2026 के मुंबई कार्यक्रम की घोषणा
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-एन.एस.डी ने विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के रूप में विख्यात 25वें भारत रंग महोत्सव-बी.आर.एम के मुंबई कार्यक्रम की घोषणा की है। महोत्सव का मुंबई चरण 9 से 13 फरवरी 2026 तक प्रबोधनकर ठाकरे सभागार में महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति विभाग और पी. एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। संवाद संस्कृतियों का विषय पर आधारित बीआरएम 2026 मुंबई में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित प्रस्तुतियों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करेगा। ...