अगस्त 26, 2024 2:39 अपराह्न अगस्त 26, 2024 2:39 अपराह्न

views 5

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का आया मामला

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला आया है। सभी मजदूर आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय से हैं। बंधक बने मजदूरों के परिजनों से पैसे की मांग की जा रही है। परिजनों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मजदूरों की सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है।

अगस्त 24, 2024 12:54 अपराह्न अगस्त 24, 2024 12:54 अपराह्न

views 7

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की

नीट यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई द्वारा सील किये गये राज गेस्ट हाउस में किसी ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली और पटना सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची। सीबीआई के अधिकारी जब गेस्ट हाउस के अंदर गये तो कई सा्मान और दस्तावेज बिखरे मिले। गेस्ट हाउस के पहले तल्ले पर पीछे की ओर खिड़की की कुंडी खुली पायी गयी। सीबीआई को घटनास्थल से चाबियों के कुछ गुच्छे भी मिले हैं। जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में कटकमदाग थाने में शिकायत दर्ज करायी है।          

अगस्त 24, 2024 12:52 अपराह्न अगस्त 24, 2024 12:52 अपराह्न

views 9

Jharkhand: भाजपा ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया

राज्य सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है। राज्य सरकार की विफलता और परीक्षाओं में धांधली मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया था। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग ...

अगस्त 24, 2024 12:49 अपराह्न अगस्त 24, 2024 12:49 अपराह्न

views 8

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी है। जमशेदपुर के साकची प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन के दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच पांच करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार कई कदम उठा रही है।

अगस्त 24, 2024 12:39 अपराह्न अगस्त 24, 2024 12:39 अपराह्न

views 8

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र कायम है, जिसका असर राज्य में दिख रहा है।

जून 21, 2024 8:21 अपराह्न जून 21, 2024 8:21 अपराह्न

views 8

झारखंड में मानसून ने दिया दस्तक, संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदला

झारखंड में मानसून दस्तक दे दी है। संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदल गया है। आने वाले 72 घंटे में पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिलेगा। इस बार राज्य में मानसून का प्रवेश 11 दिनों की देरी से हुआ है। रांची में आज दूसरे दिन भी दोपहर बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में जोरदार बारिश की संभावना जतायी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में वज्रपात के ...

जून 21, 2024 8:17 अपराह्न जून 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 7

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू होगी, 24 जून तक चलेगी

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रांची में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग के कुल 342 पदों पर नियुक्त करेगा।

जून 21, 2024 8:16 अपराह्न जून 21, 2024 8:16 अपराह्न

views 1

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज पहली बार गिरिडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए वह विशेष पहल करेंगी। उन्होंने राज्य  सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य की स्थिति बदहाल हो गयी है।

जून 21, 2024 8:22 अपराह्न जून 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 11

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दुमका के इनडोर स्टेडियम में भी आज उपायुक्त ए. दोड्डे के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के साथ जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान योग गुरुओं ने निरोग रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों द्वारा भी इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर योग शिविर लगाए गए, जिनमें पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, एनसीसी के कैडेट्स ने सामूहि...

जून 21, 2024 4:04 अपराह्न जून 21, 2024 4:04 अपराह्न

views 14

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में कमी आयी है। कल सबसे अधिक वर्षा खूंटी में दर्ज की गयी। पलामू और गढ़वा में भी तापमान में कमी आयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक-दो दिनों में हुई वर्षा के आधार पर मॉनसून के प्रवेश की घोषणा की जाएगी।