अगस्त 30, 2024 3:32 अपराह्न

views 30

Jharkhand: पूरे राज्य में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी

पूरे राज्य में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। कोडरमा पुलिस, लोगों की शिकायतों को सुनने और उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए 2 सितंबर को तीन जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कोडरमा, तिलैया, मरकच्चो और डोमचांच थाना क्षेत्र के लोगों के लिए बिरसा सांस्कृतिक भवन में जयनगर, चंदवारा और तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के लिए जयनगर थाना में और सतगांवा, ढाब, नवलशाही के लोगों के लिए सतगांवा थाना में कार्यक्रम होगा। एसपी अनुदीप सिंह ने लोगों से जन शिकायत ...

अगस्त 30, 2024 3:17 अपराह्न

views 16

चंपाई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और लेकिन उनकी जासूसी शुरू कर दी गयी। यह पूरे झारखंड के लिए एक अपमानजनक बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले का हम स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से यहां भाजपा को मजबूती मिलेगी।

अगस्त 30, 2024 3:07 अपराह्न

views 30

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शैक्षणिक संस्थानों और मंदिरों के आस-पास मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए बनी गाइडलाइन में मिले सुझावों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शैक्षणिक संस्थानों और मंदिरों के आस-पास मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए बनी गाइडलाइन में मिले सुझावों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि उत्पाद विभाग के एसओपी में इन सुझाओं पर ध्यान दिया जाये ताकि शैक्षणिक संस्थानों और मंदिरों के आस-पास नशे से जुड़ी चीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में मदद मिले। इसके अलावा अदालत ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट के संचालन पर भी जवाब मांगा है।    

अगस्त 26, 2024 7:48 अपराह्न

views 1

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: झारखंड समेत देशभर में कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की बधाई दी हैं।

अगस्त 26, 2024 7:42 अपराह्न

views 18

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया

हाथियों के एक झुंड ने लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के नवडीहा गांव में आज उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई किसानों के धान की फसलों को नष्ट कर दिया। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है।

अगस्त 26, 2024 7:35 अपराह्न

views 1

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने पलामू जिले के सतबरबा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं।

अगस्त 26, 2024 7:31 अपराह्न

views 13

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे

राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि श्री सोरेन के दोबारा दिल्ली जाने से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा फिर तेज हो गयी है। मंत्रियों के करीबियों की माने तो नयी दिल्ली में वे आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और आगे की राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगे।   इस बीच झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि चंपाई सोरेन काफी अनुभवी नेता हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी...

अगस्त 26, 2024 3:03 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

झारखंड में मॉनसून अभी मजबूत स्थिति में है। मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने के संकेत दिये हैं।

अगस्त 26, 2024 2:53 अपराह्न

views 11

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी सेवा नियमित करने समेत कुल छह मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह से ही सभी आंदोलनरत कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर हड़ताल पर डटे हुए हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेड्रेशन के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष दीपक मुखी ने बताया कि कई वर्षों से वे मानदेय के आधार पर कार्य कर रहे हैं इसलिए कर्मियों की सेवा नियमित की जाए।

अगस्त 26, 2024 2:46 अपराह्न

views 17

हजारीबाग: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने इस योजना के महत्व और इससे लाभार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।