जुलाई 6, 2025 7:47 अपराह्न जुलाई 6, 2025 7:47 अपराह्न

views 15

झारखण्ड: राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें, क्योंकि गरज और बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके भी आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें, पेड़ के नीचे या रेलवे पुल के नीचे या ऊंचे इलाके में न जाएं।  

जुलाई 6, 2025 5:28 अपराह्न जुलाई 6, 2025 5:28 अपराह्न

views 12

रांची में घूरती रथयात्रा के साथ चल रहे रथयात्रा महोत्सव का समापन आज

राजधानी रांची में घूरती रथयात्रा के साथ दस दिनों  से चल  रहे  रथयात्रा महोत्सव का आज समापन हो रहा है। इस दौरान मौसीबाड़ी में नौ दिनों के प्रवास के बाद  भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र औऱ  बहन  सुभद्रा  को मुख्य मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इसे लेकर आज सवेरे से ही मंदिर में कई अनुष्ठान हो रहे हैं। खूंटी में भी रथयात्रा का समापन महोत्सव् पूरे आस्था, उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।    

जून 27, 2024 8:52 अपराह्न जून 27, 2024 8:52 अपराह्न

views 11

रांची की पीएमएलए अदालत ने पूर्व सीएम हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जेल में बन्‍द झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को आज 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। सोरेन एक जमीन घोटाले मामले में रांची की बिरसा मुडा सेन्‍ट्रल जेल में बंद हैं। श्री सोरेन और 11 अन्‍य आरोपियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।