मई 1, 2026 8:09 अपराह्न
41
दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पालम क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज पालम क्षेत्र में सात करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पालम क्षेत्र के मधु विहार वार्ड में सड़कों, सीवर और पार्कों के विकास के लिए निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही श्री बिधूड़ी ने विधायक कार्यालय में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक कार्ड के शिविर का भी उद्घाटन किया। यह शिविर अगले पांच दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर, श्री बिधूड़ी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभ...