अगस्त 19, 2024 2:11 अपराह्न

views 29

उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार, भाइयों और बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है । इस शुभ अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने सभी से महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होने, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने का आग्रह किया जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरी तरह से एहसास कर सकें।

अगस्त 19, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्‍योहार भाइयों और बहनों के बीच अनूठे बंधन का उत्सव है जो प्यार और आपसी विश्वास की भावनाओं को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करता है।