दिसम्बर 11, 2025 8:33 अपराह्न

views 209

राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा, पक्ष और विपक्ष का मतदाता सूची संशोधन के मुद्दे पर बहस

राज्यसभा में चुनाव सुधारों के बारे में आज चर्चा शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान राजनीतिक दलों को नकद चंदे की सीमा बीस हजार से घटाकर दो हजार कर दी गई। उन्‍होंने कहा कि चुनावी बॉन्‍ड से चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता आई है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान चुनाव सुधारों पर कभी ध्‍यान नहीं दिया गया उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस यह नहीं समझती कि विश्‍वास और सम्‍बंधों के आ...

दिसम्बर 3, 2025 4:44 अपराह्न

views 106

जल प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण संशोधन अधिनियम, 2024 राज्‍यसभा में पेश

केन्‍द्रीय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने मणिपुर में जल प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण संशोधन अधिनियम, 2024 अपनाने के लिए राज्‍यसभा में आज एक वैधानिक प्रस्‍ताव पेश किया।   चर्चा में भाग लेते हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अयोध्‍या रामी रेड्डी अल्‍ला ने कहा कि वैधानिक ढांचे में केवल सतह के जल को नहीं बल्कि, भू-जल को भी शामिल किया जाना चाहिए।   उन्‍होंने कहा कि भूजल राज्‍यों का विषय है और केवल कुछ ही राज्‍यों ने इसे नियंत्रित करने  का  कानून पारित किया है। उन्‍होंन...

नवम्बर 29, 2024 7:42 अपराह्न

views 21

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद के योगदान पर प्रकाश डाला

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा है कि दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनसे निपटने के लिए भारत अब आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश सभी बहुपक्षीय मंचों पर सिर्फ एक भागीदार से एक प्रमुख हितधारक बन गया है। वे आज नई दिल्ली में आकाशवाणी द्वारा आयोजित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान-2024 में बोल रहे थे। व्याख्यान का विषय 'वैश्विक क्षितिज पर भारत की बढ़ती भूमिका' था। उपसभापति ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलते हुए भारत आज दुनिया भर में एक वैश्वि...

नवम्बर 28, 2024 1:30 अपराह्न

views 27

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है। सुबह जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्य विपक्षी दलों ने एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों सहित कई मुद्दों पर हंगामा किया। स्थगन के बाद 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्य दल के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति जगदी...