अक्टूबर 24, 2024 8:24 अपराह्न अक्टूबर 24, 2024 8:24 अपराह्न

views 9

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में 21वें पशुधन जनगणना अभियान का शुभारंभ करेंगे

    केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में 21वें पशुधन जनगणना अभियान का शुभारंभ करेंगे। जनगणना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से अगले साल फरवरी तक आयोजित की जाएगी। लगभग एक लाख पशुचिकित्सक, अर्ध-पशुचिकित्सक जैसे क्षेत्रीय अधिकारी इस गणना प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत में पशु स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। सर्वेक्षण के अंतर्गत पशुधन की पंद्रह प्रजातियों को शामिल किया जाएगा। इस जनगणना में भैंस, मिथुन, याक, ...

जुलाई 2, 2024 2:05 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:05 अपराह्न

views 3

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कल की टिप्पणी को लेकर आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के भाषणों में सार और सच्चाई दोनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि हालांकि श्री गांधी ने विपक्ष के नेता का बहुत महत्वपूर्ण पद संभाला है, लेकिन उनके भाषण सार्वजनिक रैलियों के समान हैं। श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि श्री गांधी तथ्य पेश करने के बजाय सिर्फ आरोप ही लगाते हैं।