अगस्त 21, 2024 1:56 अपराह्न

views 28

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से भारत बंद का असर राजस्थान में भी

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से आज बुलाए गये बंद का असर राजस्थान में भी देखा जा रहा है। भरतपुर संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डीग-कुम्हेर में आज इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि जयपुर सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी है। तीन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।