अप्रैल 5, 2026 7:24 पूर्वाह्न

views 113

क्यूएस विश्व रैंकिंग 2027 के लिए डेटा जमा करने की प्रक्रिया शुरू: यूजीसी 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने सूचित किया है कि क्यूएस विश्व रैंकिंग 2027 के लिए डेटा जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक आधिकारिक पत्र में, यू.जी.सी. ने सभी पात्र उच्च शिक्षा संस्थानों से वैश्विक रैंकिंग में उचित प्रतिनिधित्व के लिए 12 अप्रैल से पहले क्यूएस हब पोर्टल के माध्यम से आवश्यक संस्थागत डेटा जमा करने का अनुरोध किया है।