सितम्बर 12, 2025 2:07 अपराह्न

views 31

बीएसएफ ने फाज़िल्का में पंजाब पुलिस के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया

सीमा सुरक्षा बल -बीएसएफ ने कल रात सीमावर्ती ज़िले फाज़िल्का में पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान की बड़ी नार्को-आतंकवादी साजिश का खात्मा हो गया है।   सूत्रों के अनुसार, फाज़िल्का के दो गाँवों के दो तस्करों से 16 पिस्तौल, 38 मैगज़ीन और 1 हजार आंठ सौ 47 कारतूस बरामद किए गए हैं।   फाज़िल्का में सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त दल ने पिछले 48 घंटे में यह दूसरी बरामदगी है। बीएसएफ ने  कल एक संयुक्त अभियान में 2...

अगस्त 14, 2025 2:11 अपराह्न

views 26

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो गुर्गों को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया

पंजाब पुलिस ने विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर आज फिरोजपुर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो गुर्गों को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। उनके पास से दो हथगोले और एक पिस्तौल बरामद की गई। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि आरोपी हथगोले का इस्तेमाल करके सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे।