जनवरी 1, 2026 6:07 अपराह्न

views 58

पाकिस्‍तान: पंजाब प्रांत में कल एक बस और वैन की टक्‍कर में 14 यात्री मारे गए, 16 अन्‍य घायल

पाकिस्‍तान में पंजाब प्रांत में कल एक बस और वैन की आमने-सामने की टक्‍कर में 14 यात्री मारे गए और 16 अन्‍य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नौ यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि पांच अन्‍य यात्रियों ने गंभीर चोटों के कारण अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। पशु चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक खेल स्‍पर्धा के लिए लाहौर ले जा रही यह बस झांग जिले में एक वैन से टकरा गई।    

जनवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न

views 68

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त

मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल घना कोहरा छाया रहेगा।  अगले दो दिन तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।    

दिसम्बर 12, 2025 2:12 अपराह्न

views 113

पंजाब के अमृतसर में कई स्कूलों को मिलीं बम की धमकियां

पंजाब के अमृतसर में कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिलीं, जिससे संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्‍कूल में छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। साइबर अपराध विभाग की टीमें भी ईमेल के जरिए धमकियों की जांच कर रही हैं। अमृतसर के सहायक पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी से ना घबराने की अपील की है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने हमारे संवाददाता को बताया कि छात्रों को घर भेजने के बाद आज सभी निजी ...

नवम्बर 26, 2025 7:50 अपराह्न

views 56

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल पंजाब में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने की संभावना है।     इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया।    

नवम्बर 25, 2025 8:05 अपराह्न

views 55

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री आनंदपुर साहिब में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।   श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान जीवन और दर्शन पर व्यापक शोध के लिए एक उत्प्रेरक के रूप ...

नवम्बर 12, 2025 12:26 अपराह्न

views 488

भारत नेट योजना को पूरे राज्य में लागू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

पंजाब संशोधित भारत नेट योजना को पूरे राज्य में लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे इस सीमावर्ती राज्य की देश के किसी भी स्थान से लाइव निगरानी की जा सकेगी। योजना के कार्यान्वयन के लिए बीएसएनएल, पंजाब सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार करारा ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को सम्‍मानित किया। संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिन्‍हा ने कहा कि राज्य के 43 क्षेत्रों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं। नवंबर माह के अंत तक प्रत्येक गाँव को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा। भ...

अक्टूबर 17, 2025 6:17 पूर्वाह्न

views 65

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।   2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर वर्तमान में रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात हैं। सीबीआई ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक शिकायत के आधार पर हुई। अधिकारी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी को निपटाने के लिए ...

अक्टूबर 1, 2025 6:49 पूर्वाह्न

views 97

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल शाम नई दिल्ली में श्री शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने आपदा राहत और पुनर्वास के लिए राज्य के लिए अतिरिक्त धनराशि की भी मांग की।   बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष में राज्य के पास 12 हजार पांच सौ 89 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ह...

सितम्बर 19, 2025 1:51 अपराह्न

views 87

पंजाब: सरकार ने 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया

पंजाब सरकार ने 26 से 29 सितंबर तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य राज्य में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करना और बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित नियमों में कई संशोधन पेश करना है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़े से संबंधित नए कानून भी पेश किए जाएँगे।   बाढ़ से 56 लोगों की मृत्‍यु हो गई और दो हजार तीन सौ गाँव जलमग्न हो गए हैं। बाढ से 20 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। पाँच लाख एकड़ की फ़सलें भी नष्ट हो गई हैं और...

सितम्बर 19, 2025 1:34 अपराह्न

views 62

पंजाब में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन: कृष्णपाल गुर्जर

केन्‍द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पंजाब के कई इलाकों में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन है। उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया है कि सत्ता के कुछ लोग खनन में शामिल हैं। श्री गुर्जर, बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर हैं। उन्‍होंने बाढ़ प्रभावित रूपनगर जिले के कुछ इलाकों का दौरा किया।   उन्‍होंने कहा कि राज्य को पहले ही एक हजार छह सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गई है। पंजाब सरकार द्वारा पूरी आकलन रिपोर्ट भेजे जाने के बाद...