फ़रवरी 21, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 37

विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना हुआ चुनौतीपूर्ण: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कल पुणे में छठे वार्षिक एशिया आर्थिक संवाद के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं के बिना विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सरकार ने इन मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।     तीन दिन के इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, इंडोनेशिया, जापान, नेपाल, नीदरलैंड्स, स...

फ़रवरी 20, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 88

महाराष्ट्र के पुणे में आज से आयोजित की जा रही है 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता 

    9वीं एशिया आर्थिक वार्ता आज से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है। एशिया आर्थिक वार्ता भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम 'ट्रैक 1.5 वार्ता' का हिस्‍सा है। तीन दिन का यह कार्यक्रम पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। वार्ता का विषय विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान रखा गया है। इस वार्ता में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन, साइबर सुरक्षा की आर्थिक अनिवार्यताएं और हिंद महासाग...

फ़रवरी 19, 2025 12:57 अपराह्न

views 19

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुणे में निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 

Mansukh Mandaviya   केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर पुणे में पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, महाराष्‍ट्र सरकार और पुणे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई।     इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि जिस तरह छत्रपति शिवाजी महाराज ने आदर्श शासन से हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी, उसी तरह नरेंद्र मोदी सरकार उनसे प्रेरित होकर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है।     इस दौरान मुख्‍यमं...

सितम्बर 29, 2024 8:26 अपराह्न

views 36

पुणे मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण पूरा

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से महाराष्‍ट्र में 11 हजार 2 सौ करोड रुपये की लागत की कई समर्पित योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। उन्‍होंने जिला अदालत से स्‍वारगेट तक पुणे मेट्रो खंड का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया।

अगस्त 24, 2024 4:45 अपराह्न

views 29

पुणे में आज एक निजी कम्‍पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया

पुणे में आज एक निजी कम्‍पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हेलीकॉप्‍टर में सवार चार लोगों के गम्‍भीर रूप से घायल होने की खबर है। यह हेलीकॉप्‍टर मुम्‍बई से हैदराबाद जा रहा था। समझा जाता है कि हेलीकॉप्‍टर खराब मौसम और तकनीकी खराबी के कारण गिर गया। पुणे पुलिस ने कहा है कि स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्‍काल मदद उपलब्‍ध कराई गई।

जुलाई 21, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 26

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में

      महाराष्ट्र में, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में हो रहा है। इसमें पांच हजार तीन सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ता हिस्‍सा लेंगे। इसका उद्घाटन केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बैठक के समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्‍य में की जाने वाली संवाद यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।