अप्रैल 5, 2026 7:10 पूर्वाह्न

views 73

भाजपा ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया 

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें जनकल्याण और विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएँ की गई हैं। घोषणापत्र में राशन कार्ड धारकों को साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए पिंक ऑटो योजना, छात्राओं को ई-स्कूटर तथा किसानों और मछुआरों के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही युवाओं के लिए इंटर्नशिप, पेयजल व्यवस्था और रेलवे ढांचे के विकास की भी घोषणा की गई है।